हरिद्वार: बीती 30 अगस्त को रेनकोट पहनकर निरंजनी वाटिका से दोस्त ने ही दोस्त की कार चुराई, पुलिस ने जियापोता से किया गिरफ्तार
कनखल पुलिस ने बीती 30 अगस्त को निरंजनी वाटिका से हुई कार चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी चोर अंकुर सैनी को जियापोता से कार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अंकुर सैनी ने रेनकोट पहनकर अपने ही दोस्त हिमांशु गुप्ता की कार चराई थी और नंबर प्लेट बदलकर बेचने की फिराक में था। अंकुर को दोपहर 3 बजे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।