बहादुरपुर: बहादुरपुर में फर्जी इलाज का भंडाफोड़, बिना डिग्री इलाज कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को शाम लगभग पांच बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस के मुताबिक, राय मैरिज गार्डन में मोहम्मद सलमान और मोहम्मद नदीम बिना किसी वैध डिग्री और पंजीयन के लोगों का इलाज कर रहे थे।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर के डॉक्टर वाय. एस. तोमर की शिकायत पर थाना बहादुरपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।