आंवला: थाना क्षेत्र आंवला में पीड़ित की बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर मोबाइल छीनने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, न्यायालय भेजा
आंवला थाना क्षेत्र के गांव मनोना निवासी लेखराज ने पुलिस को बताया एचपी गैस गोदाम के सामने से होता हुआ मनोना की तरफ अपनी बाइक से जा रहा था तभी पीछे से एक बाइक आई जिस पर दो लोग थे और नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। उसने हमारी बाइक रोक ली और मेरी बाइक के आगे लगाकर खड़ी कर दी और बाइक से उतरकर मेरी जेब में रखा मोबाइल छीन लिया और पैसों के बारे में पूछने लगे।