आंवला: आंवला के मोतापुरा गांव में विधुत पोल से टकराई ट्रैक्टर ट्रॉली, बडा हादसा टला।
आंवला भमोरा रोड के मोतीपुरा गांव के समीप की है। भूडा बहादुरपुर बहेडी निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि वह अपने ट्रैक्टर से परिवार समेत गांव के करीब 40 लोगों के साथ खाटूश्याम मंदिर मनौना में दर्शन करने आया था। घर लौटते समय एक वाहन बचाने के कारण यह हादसा हो गया। ग्रामीणों ने पोल हटवाकर सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित रवाना कराया।