आंवला: आंवला पहुंचे विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कहा श्रीराम मंदिर काम पूरा, हमारा काम खत्म नहीं।
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक अग्रवाल आंवला पहुंचे और प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद को सबसे बड़ा काम वह मिला था जिसमें श्री राम के मंदिर का निर्माण करना था। यह काम पूरा हो गया है परंतु अभी विहिप का काम खत्म नहीं हुआ है अभी काशी मथुरा आदि बाकी है। उन्होंने मध्यप्रदेश में भोजशाला का जिक्र किया।