आंवला: आंवला के निजी स्कूल में राष्ट्रीय बजरंग दल का शौर्य प्रशिक्षण शिविर हुआ संपन्न।
आंवला के निजी स्कूल में राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से आयोजित पांच दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। शिविर के अंतिम दिन मुख्य वक्ता अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय महामंत्री ईश्वरी प्रसाद गंगवार ने कहा कि संगठन सुरक्षित हिंदू, समृद्ध हिंदू, सम्मान युक्त हिंदू बनाने के पथ पर कार्य कर रहा है।