आंवला: आंवला के ग्राम दिगोई में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक 33 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत शव पोस्टमार्टम को भेजा।
आंवला के दिगोई निवासी विक्रम 33वर्ष रात्रि में अपने खेत में लगी मक्का में पानी लगाकर आया था। वह सोमवार की सुबह अपने दूसरे खेत में शिवाला देखने गया था और दूसरे के खेत में लगे तारों में करंट लगा हुआ था, बिजली के करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेजा।