आंवला: आंवला क्षेत्र के गांव बचेरा में तय जमीन के स्थान पर करा दिया दूसरी का बैनामा, एसडीएम से शिकायत।
एक विधवा ने जमीन विक्रेता पर तय की गई जमीन के स्थान पर दूसरी का बैनामा कराने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है। आंवला क्षेत्र के गांव बचेरा निवासी चंद्रकली ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है उसने गांव के ही एक व्यक्ति से13दिसंबर2013 को एक जमीन खरीदी थी आरोप लगाया कि विक्रेता ने लेखक से मिलकर धोखे से तय जमीन के स्थान पर दूसरी का बैनामा करा दिया।