नरवल: कुलगांव स्थित फैक्ट्री में कार्यरत महिला कर्मी ने फैक्ट्री मालिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया
महाराजपुर थाना क्षेत्र के कुलगांव स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत महिला कर्मी ने फैक्ट्री मालिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है।थाना प्रभारी संजय पांडे ने मंगलवार रात 8 बजे बताया शिकायत के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।