नरवल: कुलगांव मोड़ के पास कार शोरूम में चोरी करने घुसे चोर सायरन बजने पर भागे, घटना सीसीटीवी में कैद
महाराजपुर के कुलगांव मोड़ के पास हुंडई कार के शोरूम में चोरों ने चोरी का प्रयास किया।सभी लाकर तलाशे,कुछ के ताले तक तोड़ डाले लेकिन शोरूम में लगे सेंसर के संपर्क में आने से सायरन बज गया और सायरन बजते ही चोर भाग खड़े हुए।पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई और फुटेज वायरल हो गया।थाना प्रभारी ने गुरुवार रात 9 बजे बताया प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।