नरवल: पुरवामीर दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पास नेशनल हाईवे पर ओवरटेक करते समय आलू लदा ट्रक पलटा
महाराजपुर के पुरवामीर दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पास नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर 12:30 बजे ओवरटेक करने के दौरान आलू लदा ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया।थाना प्रभारी ने जानकारी दी एनएचएआई के अधिकारियों को सूचित किया गया है। ट्रक को नेशनल हाईवे से किनारे कराया गया है।कोई जनहानि नहीं हुई है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।