नरवल: कुलगांव में पिता के डांटने पर पांचवी के छात्र ने फंदा लगाकर दे दी जान
महाराजपुर थाना क्षेत्र में कुलगांव में पिता के डांटने पर कक्षा 5 के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। क्षेत्र के लोगों के मुताबिक पिता के डांटने के बाद छात्र ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया था। थाना प्रभारी ने रविवार सुबह 7:00 बजे बताया परिजनों ने कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है।