नरवल: तिलसहरी खुर्द गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा करने के विरोध में दबंगों ने ग्राम प्रधान को पीटा, मुकदमा दर्ज
महाराजपुर थाना क्षेत्र के तिलसहरी खुर्द गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर दबंगों ने ग्राम प्रधान अरविंद के साथ मारपीट की।थाना प्रभारी ने शुक्रवार शाम 4 बजे बताया पीड़ित ग्राम प्रधान की तहरीर पर गंभीर धाराओं में दबंगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।