नरवल: पाल्हेपुर चौराहे के पास दबंगों ने महिला के साथ सड़क पर की मारपीट, मुकदमा दर्ज
नरवल थाना क्षेत्र के पाल्हेपुर चौराहे के पास बाइक सवार दबंगों ने सड़क पर राजबेटी कंजर के साथ मारपीट की। पीड़िता ने बताया वह सड़क पार कर रही थी इस दौरान उसका हाथ बाइक के शीशे में छू गया था।थाना प्रभारी ने सोमवार सुबह 10 बजे बताया तहरीर के आधार पर अरविंद सिंह गौतम व सोनू सिंह गौतम के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।