कनवास: हनुवतखेड़ा के पास रेलवे ट्रैक किनारे लगी भीषण आग, समय रहते बड़ा हादसा टल गया
Kanwas, Kota | May 23, 2026 हनुवतखेड़ा के पास रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग तेजी से फैलते हुए रेलवे ट्रैक के आसपास तक पहुंचने लगी। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन मास्टर ने तुरंत दमकल विभाग को अवगत कराया। सूचना पर फायर प्रभारी हरिओम मेघवाल के निर्देशानुसार दमकल टीम मौके पर पहुची।