सिहोरा: ईद मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर सिहोरा पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च
बुधवार को ईद मिलादुन्नबी और शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए सिहोरा पुलिस और प्रशासन ने मंगलवार को नगर में फ्लैग मार्च निकाला इसका उद्देश्य लोगों को शांतिपूर्ण और सद्भाव के साथ त्यौहार मनाने का संदेश देना था। अधिकारियों ने कहा कि सभी समुदाय के लोग त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाएं लेकिन शालीनता और आपसी भाईचारा बनाए रखें।