Public App Logo
मंदाकिनी नदी पुल पर पलटे ई-रिक्शा में सवार यात्रियों को यातायात पुलिस ने तत्काल बाहर निकालकर उपचार हेतु भेजा दिनांक 17.08.2026 को मंदाकिनी नदी पुल पर अत्यधिक बारिश के कारण पानी एकत्रित होने से यात्रियों से भरा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी श्री हरिराम यादव एवं उनकी टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर ई-रिक्शा में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया यातायात पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए पलटे हुए ई-रिक्शा को सड़क से हटवाया गया, जिससे पुल पर आवागमन बाधित न हो और यातायात को सुचारू रूप से संचालित कराया जा सके। चित्रकूट पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था हेतु सदैव तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है। - Manikpur News