जंदाहा: जंदाहा प्रखंड के कई गांवों में जदयू द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया
महनार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जंदाहा प्रखंड के दुर्गा स्थान (लोमा) – लक्ष्मी मंदिर, चौरसिया भवन (लोमा) - राम जनकी मंदिर, पीरापुर एवं रामपुर चकला (रसलपुर पुरुषोत्तम) में जदयू कार्यकर्ता के द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने लोगों से संवाद स्थापित किया।