पश्चिमी सिंहभूम के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र के सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ 209 कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए. शनिवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में ब्लास्ट से यह घटना हुई. पुलिस कि सर्चिग अभियान के दौरान छोटा नागरा थाना क्षेत्र के चडरी डेरा गांव के पास में आईईडी की चपेट में आने से दोनों जवान घायल हुए.