बखरी: बखरी में भूमि सुधार विभाग ने जमीन सर्वे के लिए जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया
बखरी प्रखंड के अंचल परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर भूमि सुधार विभाग के द्वारा जमीन सर्वे के जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन सोमवार को किया गया। इसमें कलाकारों ने लोगों को जमीन सर्वे में विभिन्न प्रक्रिया से अवगत कराया। तथा सही दस्तावेज तैयार करने की जानकारी दी। इस कार्यक्रम का नेतृत्व अंत्यज सेवा समिति सारण बिहार के कलाकारों के द्वारा किया गया।