तोशाम: एसडीएम डॉ. नैन ने तोशाम में क्रेच का किया शुभारंभ, कहा- छोटे बच्चों के बेहतर पालन-पोषण के लिए क्रेच ज़रूरी
Tosham, Bhiwani | Jan 27, 2025 एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन ने आज सोमवार को तोशाम में क्रेच का शुभारंभ करते हुए कहा कि छोटे बच्चों के बेहतर पालन पोषण के लिए क्रेच जरूरी है। बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह और महिला एवं बाल विकास विभाग की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने सोमवार को प्रदेश में 324 क्रेच का आन लाइन प्लेट फार्म प्रणाली के जरिये लोकार्पण किया है।