तोशाम: गांव चांग खुर्द से दूध विक्रेता की दो भैंसें चोरी हुईं
Tosham, Bhiwani | Jan 21, 2025 भिवानी जिले के गांव चांग खुर्द से दूध विक्रेता की दो भैंस चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। 3 दिन से नहीं लगा कोई भी सुराग,पीड़ित ओर पुलिस जुटी हुई है सुराग लगाने में। चांग खुर्द निवासी राजकुमार ने बताया कि वह दूध बेचने का काम करता है उसने अपने प्लाट में दो भैंस, एक झोटी वह एक कटड़ा बांध रखा था। दो भैस को अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया।