तोशाम: मुख्यमंत्री नायब सिंह ने तोशाम विधानसभा क्षेत्र में ₹1 करोड़ से अधिक की लागत वाले इंडोर जिमों का VC से किया उद्घाटन
Tosham, Bhiwani | Jan 12, 2025 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकुला में आयोजित कार्यक्रम से पूरे प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर करोड़ों रूपये की धनराशि की लागत से बने इंडोर जिम का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किए। इनमें तोशाम हलके में तोशाम, खानक, संडवा व लेघा हेतवान के इंडोर जिम भी शामिल रहे। चारों इंडोर जिम पर एक करोड़ से भी अधिक की राशि खर्च हुई है।