तोशाम: तोशाम की तनिष्का शर्मा पंजाबी दूरदर्शन के कार्यक्रम 'किसमें कितना है दम' में नज़र आएंगी
Tosham, Bhiwani | Jan 14, 2025 तोशाम की बेटी मात्र 10 वर्षीय तनिष्का शर्मा अपने नृत्य के दम पर पूरे भारत वर्ष में अपना तथा तोशाम का नाम रोशन करेगी। तनिष्का का टीवी चैनल पंजाबी दूरदर्शन के कार्यक्रम किसमें कितना है दम के लिए चयन हुआ है। जिसका 26 जनवरी को शूटिंग कार्यक्रम है। तनिष्का की इस उपलब्धि पर परिजनों सहित क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।