Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
लखनऊ
Crimenews

पानीपत पुलिस 04 अगस्त 2026 *बाइक व मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, पांच वारदातों का खुलासा, 4 बाइक व 3 मोबाइल बरामद* पानीपत, 04 अगस्त ( ) सीआईए टू पुलिस ने बाइक व मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को सोमवार देर शाम नई सब्जी मंडी के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों से 5 वारदातों को खुलासा हुआ। आरोपियों की पहचान विद्यानंद कॉलोनी निवासी शाहरूख व सागर के रूप में हुई है। सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्घ दो युवक एक एचएफ डिलक्स बाइक पर सवार होकर नई सब्जी मंडी के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों युवको को काबू किया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान शाहरूख पुत्र जान आलम व सागर पुत्र सुनील निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगे तो दोनों युवक बहाने बाजी करने लगे। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बाइक 27 जुलाई को सेक्टर 11/12 में एक घर के बाहर से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग मे सेक्टर 11/12 निवासी सेवा राम पुत्र रामदिया की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि गहन पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी की तीन अन्य व घर से मोबाइल चोरी एक वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वे दोनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो आरोपियों ने एकाएक कर बाइक चोरी व घर से मोबाइल चोरी की उक्त वारदातों को अंजाम दिया। चोरी के बाद दोनों आरोपी बाइक व मोबाइल नई अनाज मंडी के पास झाड़ियों में छुपा देते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर झाड़ियों से चोरी की 3 बाइक व 3 मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल चार चोरी की बाइक तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए। मंगलवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया। दोनों आरोपियों को पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपियों के खिलाफ चोरी के मामले दर्ज है। दोनों आरोपी करीब दो माह पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आए थे। *चोरी की निम्न वारदातों को खुलासा हुआ* 1. 27 जुलाई को सेक्टर-11/12 में घर के बाहर से सेवा राम पुत्र रामदिया की एचएफ डिलक्स बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में सेवा राम की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। 2. 17 जुलाई को भीम गोड़ा चौक स्थित गुरुद्वारे के सामने से मस्ताना चौक निवासी दिलप्रीत पुत्र कश्मीरी सिंह की बाइक चोरी की। थाना किला में दिलप्रीत की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। 3. 14 जुलाई की देर शाम दुष्यंत नगर, तहसील कैंप में घर के बाहर से सुनील पुत्र खरेती लाल की बाइक चोरी की। थाना तहसील कैंप में सुनील की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। 4. 28 जून को गणेश नगर में घर के बाहर से मांगेराम पुत्र श्याम लाल की स्प्लेंडर बाइक चोरी की। थाना किला में मांगेराम की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। 5. 28 जुलाई की रात कुटानी रोड स्थित चावला कॉलोनी में बने एक लेबर क्वार्टर से श्रमिकों के तीन मोबाइल फोन चोरी किए। थाना किला में जवाहर पुत्र दलू प्रसाद निवासी मधुबनी बिहार हाल किरायेदार चावला कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

Israna, Panipat | Aug 4, 2026

MORE NEWS

पानीपत में शराब ठेके पर हथियारबंद बदमाशों का हमला: 
40 हजार कैश और महंगी शराब लूटी
10-12 बदमाशों ने फरसे-डंडों से की तोड़फोड़, कारिंदों को पीटा; वारदात CCTV में कैद, जमानत पर छूटे युवक पर शक

पानीपत जिले के गांव भंडारी में मंगलवार देर रात शराब के ठेके पर 10 से 12 हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। फरसे, लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने ठेके में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों के साथ मारपीट की और गल्ले में रखे करीब 40 हजार रुपये नकद के साथ महंगी शराब की बोतलें लूटकर फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने हमला करने से पहले ठेका संचालक को खुली चुनौती दी थी। शुरुआती जांच के अनुसार, वारदात के पीछे पुरानी रंजिश और बदला लेने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, हमले के दौरान बदमाशों ने ठेके के सेल्समैन पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया और ठेके के अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जांच में हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आए एक युवक का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ठेके और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही विशेष टीमें गठित कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पानीपत में शराब ठेके पर हथियारबंद बदमाशों का हमला: 40 हजार कैश और महंगी शराब लूटी 10-12 बदमाशों ने फरसे-डंडों से की तोड़फोड़, कारिंदों को पीटा; वारदात CCTV में कैद, जमानत पर छूटे युवक पर शक पानीपत जिले के गांव भंडारी में मंगलवार देर रात शराब के ठेके पर 10 से 12 हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। फरसे, लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने ठेके में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों के साथ मारपीट की और गल्ले में रखे करीब 40 हजार रुपये नकद के साथ महंगी शराब की बोतलें लूटकर फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने हमला करने से पहले ठेका संचालक को खुली चुनौती दी थी। शुरुआती जांच के अनुसार, वारदात के पीछे पुरानी रंजिश और बदला लेने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, हमले के दौरान बदमाशों ने ठेके के सेल्समैन पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया और ठेके के अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जांच में हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आए एक युवक का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ठेके और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही विशेष टीमें गठित कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Israna, Panipat | Aug 5, 2026

एनसी मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल मे MBBS के छात्र से जानलेवा हमले के बाद समाने आया छात्र, बताई सारी बीती घटना, आप भी जानिए ....

एनसी मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल मे MBBS के छात्र से जानलेवा हमले के बाद समाने आया छात्र, बताई सारी बीती घटना, आप भी जानिए ....

Israna, Panipat | Aug 5, 2026

कावड़ियों की सुविधा के पानीपत जिला प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर, मंगलवार देर रात डीसी व एसपी ने किया मतलौडा क्षेत्र का दौरा, शिव भक्तों को किसी प्रकार की प्रशासन ना हो उसको लेकर प्रशासन अलर्ट....

कावड़ियों की सुविधा के पानीपत जिला प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर, मंगलवार देर रात डीसी व एसपी ने किया मतलौडा क्षेत्र का दौरा, शिव भक्तों को किसी प्रकार की प्रशासन ना हो उसको लेकर प्रशासन अलर्ट....

Israna, Panipat | Aug 4, 2026