लातेहार: मनिका स्वास्थ्य केंद्र में मरीज के परिजनों से दुर्व्यवहार का आरोप, JLKM जिलाध्यक्ष निशांत यादव ने कार्रवाई की मांग की
मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज फूलपति देवी के परिजनों के साथ कथित दुर्व्यवहार और समय पर इलाज नहीं मिलने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर बुधवार को JLKM के लातेहार जिला अध्यक्ष निशांत यादव ने स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को शिकायत पत्र सौंपकर दोषी कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।जानकारी गुरुवार की सुबह ग्यारह बजे दी है।