हादसे में गंभीर रूप से घायल नवादा आर की महिला अनारकली की ईलाज के दौरान तीसरे दिन मौत।
: सनौली थाना के गांव नवादा आर की 40 वर्षीय महिला अनारकली पत्नी सतपाल चार दिन पहले सडक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उसको ईलाज के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन रविवार को अनारकली की ईलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं सनौली खुर्द थाना पुलिस ने सोमवार को मृतक अनारकली के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार चार दिन पहले गांव जलालपुर द्वितीय के किसान जाबर गांव नवादा आर की अनारकली व एक अन्य महिला ज्योति को बाइक पर बैठाकर अपने गांव जलालपुर द्वितीय स्थित खेतों में मजदूरी करने के लिये लेकर गया था। लेकिन खेत से वापस आते समय उनकी बाइक को एक टै्रक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में अनारकली गंभीर रूप से घायल हो गई थी और ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में जाबर व दूसरी महिला ज्योति भी घायल हो गये थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।