सनौली थाना के नंगला आर गांव में चोरों का आतंक देखने को मिला,नशीली वस्तु सूंघा कर ग्रामीणों को सुलाया आधा दर्जन घरों के ताले चटकाए।6 मोबाइल हजारों की नगदी पर किया हाथ साफ।नशीली चीज के असर से महिला बुजर्ग ओर बच्चों की तबियत बिगड़ी।उल्टी चक्कर से परेशान।
सनौली थाना के नंगला आर गांव में चोरों का आतंक देखने को मिला। चोरों ने पहले नशीली वस्तु सूंघा ग्रामीणों को सुलाया उसके बाद आधा दर्जन घरों के ताले चटकाए। चोर 6 मोबाइल फोन कॉस्मेटिक की दुकान से 20 हजार की नगदी ओर हाथ साफ कर गए। सुबह होते महिला ओर एक बुजुर्ग रामसिंह को और बच्चो को उल्टियां लगनी शुरू हो गयी,अंदाजा लगाया जा रहा है किसी नशीला वस्तु को सूंघा कर पहले ग्रामीणों की गहरी नींद में सुलाया गया। कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाली मनीषा ने बताया कि सुबह होते बच्चो ओर उन्हें उल्टियां आ रही।चोर सुबह 2 बजे के बाद घर मे घुसे, सुबह उठकर देखा तो गल्ले में रखी 20 हजार की नगदी न ओर 3 मोबाइल फोन चुरा ले गए। मनीषा ने बताया कि सुबह से ही उसे ओर उसके ससुर रामसिंह को उल्टियां आ रही है,ऐसा लगता है चोरो ने कुछ सुंघाया हो उन्हें,बच्चों का भी उल्टी का मन हो रहा।ग्रामीण अंशुल राठी ने बताया कि उनके घर से चोर 2 मोबाइल फोन,ले गए,जिनकी कीमत 50 हजार के करीब थी।वही धन्ना सोलंकी के घर से एक फोन, व रणसिंह प्रजापत के घर ताला तोड़ चोरी की कोशिश की गई।चोरी की बढ़ती वारदात को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस प्रसाशन से रात के समय गस्त की मांग की है।
सूचना मिलते सनोली थाना SHO के निर्देष पर पुलिस गांव पहुची मौके पर मुआयना कर पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।पुलिस की तरफ से ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया चोरों को जल्द पकड़ा जाएगा।