एसडीओ अमित राजन ने शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल दाउदनगर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जांच की। फार्मेसी वार्ड, ओटी रूम, इमरजेंसी वार्ड, अल्ट्रासाउंड कक्ष, एक्सरे विभाग आदि का निरीक्षण करते हुए जायजा लिया। एसडीओ ने शाम 5:30 बजे बताया कि ऑक्सीजन प्लांट और आर ओ प्लांट की मरम्मति कराने का निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिया गया है।