सम्भल मैं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति - 2026 का प्रांतीय अलंकरण समारोह बड़े उत्साह उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देश की 48 हस्तियों को किया सम्मानित वीडियो को शेयर करें
यूपी के जनपद सम्भल मैं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के उपनिदेशक नसीम नकवी को साहित्य रत्न सम्मान से किया गया सम्मानित
मुरादाबाद के समाजसेवी वरिष्ठ चिकित्सक व मुख्य अतिथि डॉ मन्जेश राठी को डॉ बी आर अम्बेडकर प्रतिभा सम्मान से किया सम्मानित , एटा के जिला न्यायाधीश (एमएसीटी) अहमद उल्ला खां को वर्ष 2026 के साबित्री बाई फूले सम्मान से किया सम्मानित
मंडल स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा प्राइमरी, जूनियर, सीनियर व सुपर सीनियर वर्ग के 3541 छात्र एवं छात्राओं को किया सम्मानित
सम्भल(राष्ट्रीय सिद्धान्त)। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति भारत के प्रांतीय अलंकरण सम्मान समारोह नवाब गार्डेन हयात नगर में बड़े उत्साह उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें वर्ष 2026 के जिसमें मुरादाबाद के समाजसेवी वरिष्ठ चिकित्सक व मुख्य अतिथि डॉ मन्जेश राठी को डॉ बी आर अम्बेडकर प्रतिभा सम्मान से, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के उपनिदेशक नसीम हुसैन को साहित्य रत्न सम्मान 2026 से तथा एटा के जिला न्यायाधीश (एमएसीटी) अहमद उल्ला खां को वर्ष 2026 के साबित्री बाई फूले सम्मान समेत देश की 48 हस्तियों को शाॅल उढ़ाकर स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। जबकि मंडल स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा प्राइमरी वर्ग, जूनियर वर्ग, सीनियर वर्ग व सुपर सीनियर वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रदेश के 3541 प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति के वर्ष 2026 के प्रांतीय अलंकरण सम्मान समारोह की शुरुआत समिति के संरक्षक व सलाहकार डॉ यू सी सक्सेना, अध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम, एटा के जिला जज अहमद उल्लाह खां, मुख्य कार्यक्रम प्रभारी करिश्मा सिंह, संयोजक, संजना गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नाहिद रजा, महाप्रबंधक रूबी, उपाध्यक्ष चिंकी दिवाकर, संजीव कुमार सक्सेना ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर की। जबकि राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज सम्भल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही बी डी इण्टर कॉलेज सराय तरीन की छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर वर्ष 2026 के भारतरत्न डॉ बी आर अम्बेडकर प्रतिभा सम्मान से मुरादाबाद के समाजसेवी व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ मन्जेश राठी को तथा एटा के जिला जज अहमद उल्लाह खां (एमएसीटी) को साबित्री बाई फूले सम्मान से जबकि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय नई दिल्ली के उपनिदेशक नसीम नकवी को साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। समाज गौरव सम्मान से समाजसेविका व महिला रोग विशेषज्ञ डॉ निधि सक्सेना को तथा सम्भल के उद्योगपति कमल कौशल वार्ष्णेय , डीलक्स एग्रीकल्चर वर्कस के स्वामी तमजीम आलम (हाफिज जी) एवं बी डी इण्टर कॉलेज सराय तरीन के प्रबन्धक निर्दोष कुमार आढ़ती को सम्भल गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा नन्हीं देवी रामस्वरूप स्मृति सम्मान से चित्रकार विमल कुमार का चयन किया गया। जबकि सम्भल के चिमियावली गांव निवासी विकलांग मंजू को महिला सशक्तिकरण सम्मान से तथा चिकित्सा के क्षेत्र में मुरादाबाद की डॉ शिवा मकसूद को वरिष्ठ समाजसेविका व महिला रोग विशेषज्ञ डॉ सुधा सक्सेना स्मृति सम्मान से इसके साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालय खानपुर खुम्वार की सहायक अध्यापिका जबेरिया तारिक को हम्माद अहमद स्मृति अवार्ड से सम्मानित किया गया। जबकि दिल्ली के सय्यद अहमद फ़राज़ नक़वी को साइबर सुरक्षा सम्मान से जहां सम्मानित किया गया वहीं वर्ष 2026 के शिक्षक कर्त्तव्यनिष्ठ सम्मान से डॉ राष्ट्र वर्धन - प्राचार्य ( राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सम्भल), असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अमृतेश अवस्थी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अजय कुमार ( एमजीएम कॉलेज सम्भल), रिंकी सागर अध्यापिका (राजाराम महिला इण्टर कॉलेज बदायूं), नुशक सबा प्रवक्ता (आजाद गर्ल्स इण्टर कॉलेज सम्भल), प्रधानाचार्य शान मियां एवं सहायक अध्यापक मनोज कुमार (अल कदीर इण्टर कॉलेज सम्भल), मनोज कुमार शर्मा - प्रधानाचार्य (ग्लोबल हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल बदायूं), डॉ नेहा मलय - प्रधानाचार्या (भगत जी इंटरनेशनल स्कूल बहजोई) एवं संजीव कुमार सक्सेना - प्रधानाचार्य (राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेरनी) समेत देश की 48 हस्तियों को मुख्य अतिथि डॉ मन्जेश राठी, समिति के संरक्षक व सलाहकार डॉ यू सी सक्सेना, डॉ ए एच रजा, इंजीनियर सलमान अख्तर, हाफिज तंजीम आलम, समिति के राष्ट्रीय सिद्धान्त हरद्वारी लाल गौतम, राष्ट्रीय महासचिव व मुख्य संयोजक कुसुम, मुख्य कार्यक्रम प्रभारी करिश्मा सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नाहिद रजा, महाप्रबंधक रूबी, उपाध्यक्ष चिंकी दिवाकर, संयोजक संजना गुप्ता, सचिव डॉ मौ इरफ़ान ख़ान, कोषाध्यक्ष डॉ अता उर्रमान, वित्त सचिव मीनाक्षी रजनी कान्ता चौहान, मन्जू सक्सेना, इकरा इफ्तेखार, आसिया जूही, मन्तशा तौफीक, अनम परवीन, प्रदीप कुमार गुप्ता, डॉ शशिकांत गोयल, डॉ प्रकाश भारद्वाज, डॉ नेमपाल सिंह, डॉ जिकरूल हक़, डॉ मौ शावेज़, डॉ शहज़ाद आलम, सुशील कुमार गुप्ता भगत जी व ठाकुर मुकेश सोम ने शाॅल उड़ाकर , प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा प्राइमरी वर्ग, जूनियर वर्ग, सीनियर वर्ग व सुपर सीनियर वर्ग में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अजमी जहरा, इलमा, आर्शी, आराध्य अग्रवाल, कृष्णा ,शिवम कुमार,नजीफा इंशा, इलमा रानी,महक फात्मा, अदीबा, छवि शर्मा, हिफ्जा फात्मा, अलिमा परवीन, सायवा, आलिया, रिफा फात्मा, दीक्षा राणा,आरसालान, मेहराब अली समेत प्रदेश के 3541 प्रतिभागियों को नाहिद रजा, रूबी, चिंकी दिवाकर, इकरा इफ्तेखार, मुक्ता वार्ष्णेय, हलीमा शान, फिरोज आलम खां एडवोकेट, ललित सागर, नसीम हुसैन, नीलांशु वार्ष्णेय, डॉ शशि कान्त गोयल, डॉ अमृतेश अवस्थी, डॉ अजय कुमार, डॉ मोहम्मद अहमद, डॉ अनम परवीन, मन्तशा तौफीक, आसिया जूही, मीनाक्षी, प्रदीप कुमार गुप्ता, रजनी कान्ता चौहान, मन्जू सक्सेना, इकराम वारसी, नाजिर हुसैन , नाजिम खां, शाने आलम, शान मियां,अर्शिना, मनोज कुमार, नाजिम सैफी आदि ने स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ मन्जेश राठी ने कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं बुद्धि विवेक की कुंजी है। इसमें छात्र एवं छात्राओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति द्वारा आयोजित कराई जा रही सभी प्रतियोगिताएं छात्र और छात्राओं के विकास के लिए उपयोगी है। विना सामान्य ज्ञान के कोई भी विद्यार्थी अपना विकास नही कर सकता है। इस अवसर पर उन्होंने समिति के अध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम, महासचिव कुसुम, महाप्रबन्धक रूबी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नाहिद रजा, उपाध्यक्ष चिंकी दिवाकर तथा मुख्य कार्यक्रम प्रभारी करिश्मा सिंह समेत समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संरक्षक व सलाहकार डॉ यू सी सक्सेना ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति के बीज से वृक्ष बनने तक की कहानी के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं हरद्वारी लाल गौतम जी के कठिन परिश्रम व तपस्या के बाद जो परिणाम निकल कर सामने आया उसे नि:शब्द सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का जड़ बताया गयाI जबकि , एटा के न्यायाधीश अहमद उल्ला जी के द्वारा अपना अनुभव छात्र-छात्राओं के साथ साझा किया एवं उन्होंने बताया है किस तरह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से जुड़कर के लोग तमाम प्रकार की एग्जाम को क्वालीफाई करके रोजगार को प्राप्त कर सकते हैं एवं शिक्षा तथा सामान्य ज्ञान बातचीत वह घरेलू आवश्यकताओं के बीच में भी एक मुख्य कड़ी के रूप में कार्यकर्ता है हमें सामान्य ज्ञान की अगर जानकारी है तो कोई भी व्यक्ति फर्जी जानकारी नहीं दे सकता है । विशेष अतिथि व समाज सेवी हाफिज तंजीम आलम ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति द्वारा छात्र एवं छात्राओं के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम की सराहना करते हुए समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम ने समिति द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी विस्तार से दी। जबकि प्रबन्धक रजनी कान्ता चौहान ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य कार्यक्रम प्रभारी व राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्या करिश्मा सिंह ने कहा कि छात्र एवं छात्राओं को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। संरक्षक व सलाहकार डॉ ए एच रजा व इंजीनियर सलमान अख्तर ने समिति द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की। इस अवसर पर समारोह का श्रेष्ठ संचालन एमजीएम कॉलेज के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ मोहम्मद अहमद ने किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम और मुख्य कार्यक्रम प्रभारी करिश्मा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Sambhal, Sambhal | Oct 8, 2026