मोतिहारी: आदापुर पुलिस थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार चौधरी के नेतृत्व में श्यामपुर रेलवे पुल के पास शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले के आदापुर पुलिस थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार चौधरी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के श्यामपुर रेलवे पुल के समीप से एक अभियुक्त रामप्रीत हाजरा को 90 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब के साथ गिरफ्तार किया हैं। थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार चौधरी ने बताया की पुलिस आगे की कार्रवाई में जूटी हैं। जानकारी मंगलवार दोपहर करीब 01 बजे मिली।