मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने जिले के विभिन्न स्थानों से देसी और नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण जिले के अलग-अलग जगहो पर पुलिस ने शराब तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई किया है,जहां पुलिस ने छापेमारी के दौरान 90 लीटर देसी एवं 27 लीटर नेपाली शराब बरामद किया। इस दौरान एक शराब तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिले की आदापुर एवं कुंडवाचैनपुर पुलिस के द्वारा उक्त कार्रवाई की गई है। जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा मंगलवार को 4:13 बजे दी गई।