मोतिहारी: मोतिहारी के उप विकास आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास प्लस टू योजना के लक्ष्य प्राप्ति को लेकर की बैठक
मोतिहारी के डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में जिला के बीडीओ,आवास पर्यवेक्षक,आवास सहायक एवं पंचायत रोजगार सेवकों के साथ प्रधानमंत्री आवास प्लस टू योजना के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किए जा रहे सर्वे के कार्य में तेजी लाने का निर्देश उप विकास आयुक्त के द्वारा दिया गया है। उप विकास आयुक्त ने कहा कि जहां भी कार्य में प्रगति नहीं दिखेगी कार्रवाई की जायेगी।