मोतिहारी: मोतिहारी में भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
भाजपा नेताओं ने मोतिहारी के लुम्बिनी भवन परिसर में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर मंगलवार को माल्यार्पण कर उनके विचारों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान सभी भाजपा नेता पहुंचे थे। जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय को सभी के द्वारा पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन राज थे।