मोतिहारी: जिले में 5009 कांडों में आरोप पत्र कोर्ट में समर्पित, अधिक कांडों के निष्पादन पर मिलेगा प्रशस्ति पत्र
पूर्वी चंपारण मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया की जिले भर में जनवरी महीने में 5009 कांडों में न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया गया हैं। हत्या के 47, लूट के 44 ,60 SC ST, 17 NDPS, 14 बलात्कार के कांडों को निष्पादित किया गया। जिले के करीब 20 आईओ ने 20 से अधिक कांडों का निष्पादन किया हैं। कुल 58 आईओ वैसे है जो 15 से अधिक का निष्पादन किया।