फतुहा: फतुहा रेलवे यार्ड में ट्रक मालिकों का ओवरलोडिंग और भाड़े को लेकर हड़ताल व विरोध प्रदर्शन
Fatwah, Patna | Aug 9, 2025 फतुहा रेलवे यार्ड में ट्रक मालिकों ने ओवरलोडिंग व भाड़ा को लेकर हड़ताल व विरोध दर्शन किया है।हड़ताल से रेलवे यार्ड में रेक से माल उतारने का काम पूरी तरह से ठप हो गया है। जिससे व्यावसायिक गतिविधियों पर सीधा असर पड़ रहा है। ट्रक मालिकों ने कहा कि लिफ्टर और व्यापारियों की मनमानी से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। लिफ्टर और व्यापारी समय से भाड़ा नहीं देते है।