फतुहा: मौजीपुर गांव: जमीनी विवाद में एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़े, आठ लोग घायल
Fatwah, Patna | Aug 8, 2025 मौजीपुर गांव में जमीनी विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में आपस में जमकर मारपीट हो गई है। मारपीट में एक पक्ष 4 लोग व दूसरे पक्ष के भी चार लोग जख्मी हो गया है। मौके पर पहुंची नदी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बूझकर घायलों को इलाज के लिए फतुहा सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां से दोनों पक्ष के घायलों को उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया है।