फतुहा: सावन पूर्णिमा पर फतुहा त्रिवेणी संगम के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Fatwah, Patna | Aug 9, 2025 फतुहा त्रिवेणी संगम पर सावन की पूर्णिमा पर अपने अपने गांव के शिवालयों में जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पड़ी है। दर्जनों गांव से डीजे गाजे बाजे के साथ पहुंचे भक्त श्रद्धालुओं ने विधि विधान के साथ जल पात्र में गंगा जल भरकर डीजे के साथ नाचते गाते हुए अपने गांव की ओर प्रस्थान किया है। भक्त श्रद्धालु अपने-अपने गांव के शिवालियों में जलाभिषेक करेंगें।