फतुहा: पुनपुन नदी में डूबे दोनों युवकों के शव एसडीआरएफ टीम ने किए बरामद
Fatwah, Patna | Aug 8, 2025 बीते गुरुवार को पुनपुन नदी में डूबे दोनों युवक के शव को एसडीआरएफ ने पुनपुन नदी से बरामद कर लिया है। मृतक संजय पासवान के 18 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार और अयोध्या चौधरी के 21 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार है। दोनों गोविंदपुर गोरैया स्थान का रहने वाला है। सूचना मिलते ही फतुहा थाना की पुलिस ने दोनों शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एनएमसीएच भेज दिया है।