फतुहा: पितांबरपुर गांव में वनसूअर ने एक युवक को काटा, युवक हुआ जख्मी
Fatwah, Patna | Aug 8, 2025 फतुहा थाना क्षेत्र के पितांबरपुर गांव में वनसूअर ने एक युवक को काट लिया है। घायल युवक को परिजनों ने फतुहा सीएचसी लाया है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल युवक को पटना रेफर कर दिया है। घायल युवक पितांबरपुर गांव निवासी गोपाल कुमार है। बताया जाता है कि गोपाल कुमार डायलिसिस पर है। घर से निकलकर खेत की ओर टहलने जा रहा था। इसी क्रम में वनसूअर ने काट लिया है।