फतुहा: फतुहा थाना पुलिस ने नत्थूपुर गांव में एक घर से अवैध देशी रायफल और तीन कारतूस बरामद किए
Fatwah, Patna | Aug 8, 2025 फतुहा थाना पुलिस ने नत्थूपुर गांव स्थित एक घर में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध देशी रायफल और तीन कारतूस बरामद किया है। मौके से घर मालिक मनीष कुमार भागने में सफल रहा है। थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि मनीष कुमार अपराधी प्रवृत्ति का है। कई बार जेल जा चुका है। कई मामले उसे पर दर्ज हैं। मनीष कुमार के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।