कोलायत: कोलायत के देशनोक में जनसंवाद से जनादेश की ओर बढ़ता भाजपा का अभियान, अंतिम चरण में पूरी ताकत से उतरा संगठन
देशनोक नगरपालिका चुनाव के प्रचार अभियान के अंतिम दौर में देशनोक की राजनीतिक तस्वीर तेजी से बदलती नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लगातार बढ़ता जनसमर्थन, कार्यकर्ताओं का उत्साह और विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी चुनावी माहौल में चर्चा का विषय बनी हुई है। कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी के नेतृत्व में भाजपा का अभियान अब घर-घर संवाद किया