गुना: भिंलेरा गांव में कृषि फार्म और सूने मकान में हुई चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Guna, Guna | Jul 10, 2025 बजरंगगढ़ थाना के भिलेरा गांव में दो स्थानों पर चोरी हो गई। 10 जुलाई को थाना में दर्ज शिकायत में RK कृषि फार्म के मालिक फरियादी रियाज खान ने कहा, सड़क किनारे कृषि फार्म के बाहर गुमटी रखी है ताले तोड़कर बदमाश बिजली उपकरण और अन्य सामान ले गए। दूसरे फरियादी एजु खान ने कहा, सुना घर देखकर चोरों ने सारे ताले तोड़े, कुछ नही मिला तो होम थिएटर ले गए।