धौलपुर: धौलपुर जिले को मिली दो नई 108 एम्बुलेंस, कलेक्टर और सीएमएचओ ने सैंपऊ और नादनपुर के लिए किया रवाना
राज्य सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर पूरे राजस्थान में आयुष्मान एंबुलेंस सेवा के तहत 101 एंबुलेंस दी गई हैं। इनमें से दो एंबुलेंस धौलपुर जिले के लिए भेजी गई हैं। सोमवार को धौलपुर पहुंची दोनों 108 एंबुलेंस को जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी और सीएमएचओ जयंती लाल मीणा ने हरी झंडी दिखाकर सैंपऊ और नादनपुर के लिए रवाना किया।