धौलपुर: दमापुर पुलिया के पास पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
निहालगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात की फिराक में अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। निहालगंज थाना पुलिस के मुताबिक मुखबिर से रेलवे ट्रैक के पास में स्थित पुलिया के पास युवक के खड़े होने की सूचना मिली थी। गठित टीम ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास से 315 बोर का देसी कट्टा और 315 बोर का कारतूस जप्त किया गया है।