धौलपुर: सागरपाड़ा चौकी पर पुलिस ने पशुओं को क्रूरतापूर्वक परिवहन करते 6 लोगों को किया गिरफ्तार, वाहनों को किया ज़ब्त
कोतवाली थाना पुलिस ने दिल्ली मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्यवाही करते हुए पशुओं को क्रूरता पूर्वक परिवहन करने के आरोप में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 6 वाहनों को भी जप्त किया है। कार्यवाही को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी प्रमेंद्र रावत ने बताया कि मुखबिर से वाहनों में पशुओं को ठूंस ठूंस कर क्रूरता पूर्वक परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी।