धौलपुर: रास्ते को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे मौके पर और समझाइश कर काम शुरू कराया
निहालगंज थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों के आमने-सामने होने की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों से समझाइश कर मामले को शांत कराया गया। जानकारी के मुताबिक राजाखेड़ा बाइपास पर स्थित कब्रिस्तान की जमीन की पैमाइश को लेकर रविवार सुबह दो पक्ष आमने-सामने हो गए। एक पक्ष के लोग