धौलपुर: बसई नीम गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में झगड़ा, 7 लोग हुए घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव में रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़े के बाद फायरिंग हो गई। इस दौरान एक युवक के हाथ में गोली लग गई। वहीं झगड़े में दोनों पक्ष के करीब सात लोग गंभीर घायल हो गए सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में घायलों का उपचार डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है