बयाना: पंचायत शिक्षक और विद्यालय सहायकों ने नियमितीकरण की मांग उठाई, ज्ञापन देने का निर्णय लिया
पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायकों की नियमितीकरण की मांग तेज हो गई है। नियमितीकरण के मुद्दे को लेकर बुधवार को बयाना में बिजलीघर रोड स्थित परशुराम धर्मशाला में पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायकों की बैठक आयोजित हुई। जिला संयोजक राकेश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई।