तिजारा: भिवाड़ी जिला अस्पताल में आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, हाईजैक जैसी स्थिति से निपटने का किया अभ्यास
Tijara, Alwar | Jun 2, 2026 भिवाड़ी के जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह 11 बजे एक बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। उसका उद्देश्य संभावित आतंकवादी हमले और हाइजैक जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने कि तैयारियों का आंकलन करना था। इस मॉक ड्रिल में सुरक्षा एजेंसियों, जिला पुलिस प्रशासन , चिकित्सा विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।